प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना के सभाकक्ष में 24 मई को प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम बहुल में आगामी 27/28 मई को ईद-उल-अजहा उर्फ बकरीद त्यौहार को सादगी व भाईचारे के साथ मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने की। त्यौहार को लेकर मंचासिन अंचल अधिकारी अशोक राम, बीडीओ संतोष कुमार महतो, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रखंड के पेटरवार, बुंडू, सदमा, चलकरी, पिछरी, अंगवाली, खेतको सहित अन्य पंचायत से आए प्रतिनिधियों से उपरोक्त वक्तव्यों को जानने के उपरांत कहा कि त्यौहार को पारंपरिक तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रशासन हर क्षेत्रों में पूरी तरह चौकस रहेगी व शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखेगी। कहा कि कहीं से कोई गड़बड़ी के संकेत मिले तो थाना को तुरंत सूचित करें।
मौके पर मुमताज अंसारी, झामुमो जिला अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष हाशिम अंसारी, खेतको के शब्बीर अंसारी, झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोहर मुर्मू, चलकरी के उप मुखिया संजय मंडल, पंसस इंद्रजीत मंडल, असित बनर्जी, हारून रसीद, घुनू हांसदा, शांतिलाल जैन सहित कई अन्य उपस्थित थे।जबकि व्यवस्था में थाना कर्मी राजू अंसारी, असगर अंसारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply