राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर लोकल सेल में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं मनमानी पर अंकुश लगाने को लेकर बोकारो थर्मल के रैयत एक एवं 8 जून को गोविंदपुर परियोजना में चक्का जाम आंदोलन करेंगे।
जानकारी के अनुसार चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने को लेकर 24 मई को विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के बैनर तले रैयतों की बैठक बोकारो थर्मल क्लब मैदान में हुई। जहां सीसीएल प्रबंधन एवं सेल कमिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष करीम अंसारी एवं सचिव वाजिद अंसारी ने बताया कि सीसीएल के गोविंदपुर परियोजना में संचालित सेल कमिटी अपने उदेश्यों से भटक गया है। कहा गया कि परियोजना से सटे विस्थापित गावों के स्थानीय बेरोजगारो को रोजगार व लाभ पहुंचाने के उदेस्य से लोकल सेल चालू किया गया था। जिस पर चंद तथाकथित नेताओ ने कब्जा कर रखा है। गरीब ग्रामीणों को आर्थिक मदद देने के नाम पर अवैध सेल कमिटी द्वारा ट्रक मालिकों से प्रति ट्रक 28 सौ रुपया मैनेजिंग के नाम पर एवं भार क्षमता के अनुसार लोडिंग के नाम पर 78 सौ से 86 सौ रुपया तक वसूल किया जाता है।
प्रतिमाह वसूल किए गए लाखों रुपया बेरोजगार ग्रामीणों के बीच वितरण करने के बजाय सीसीएल अधिकारियों के साथ आपसी मिलीभगत से आपस में बंदर बाट कर लिया जा रहा है। जिससे लोकल सेल खोलने का आंदोलन करने वाले ग्रामीणों व रैयतों में भारी आक्रोश है। बैठक में सीसीएल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा गया कि सेल कमिटी एवं सीसीएल प्रबंधन विगत पांच वर्षों से किए जा रहे ट्रकों से अवैध वसूली का हिसाब सभी विस्थापित गावों के ग्रामीणों को संयुक्त बैठक कर नहीं देगी एवं वसूले गए लाखों रुपए का बटवारा सभी विस्थापित गावों में नहीं करेगी तो आगामी एक जून से गोविंदपुर परियोजना में कोयला ट्रांसपोर्टिग कार्य पूर्णतः ठप कर दिया जाएगा।

साथ ही सीसीएल अधिकारियों के संरक्षण में संचालित लोकल सेल के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावे विस्थापित नेताओं ने मैनेजिंग के नाम पर गोविंदपुर लोकल सेल में हो रहे अवैध वसूली की जांच की मांग सीबीआई, आयकर विभाग एवं कोयला मंत्रालय नई दिल्ली से भी की है, ताकि भ्रष्टाचार पर पूर्णतः अंकुश लग सके। दूसरी ओर गोबिंदपुर सेल कमिटी ने अवैध वसूली की बात से इनकार किया है।
बैठक में वरीय विस्थापित नेता बालेश्वर यादव, विस्थापित समिति के सचिव वाजिद अली, अध्यक्ष करीम अंसारी, मो जावेद, तैयब अंसारी, रवि तुरी, असगर अली, मनोज यादव, बसंत घासी, सरोज कुमार, उस्मान अंसारी, संदीप यादव सहित कई अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply