एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड-बिहार के पूर्व मंत्री, इंटक के राष्ट्रीय महासचिव सह दिग्गज मजदूर नेता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर 24 मई को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) द्वारा बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के कसवागढ़ स्थित माहेर संस्था में सामग्री वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार पुण्यतिथि के अवसर पर आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय समिति ने अनूठी पहल करते हुए यहां सेवा कार्य किया। यूनियन के क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने माहेर संस्था में रह रहे जरूरतमंद बच्चों के बीच खाद्य सामग्री एवं कॉपी-किताब का वितरण किया। यूनियन की ओर से बच्चों को बिस्किट, फल के साथ-साथ पढ़ाई के लिए कॉपी, पेन, पेंसिल और किताबें दी गईं। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मौके पर आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि राजेंद्र बाबू ने हमेशा श्रमिकों, गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए काम किया। सत्ता में रहते हुए भी वे मजदूरों से जुड़े रहे और उनकी आवाज बनकर लड़े। इसलिए उनकी पुण्यतिथि पर सेवा कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू का सपना था कि मजदूर का बच्चा भी पढ़-लिखकर आगे बढ़े। उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए आज बच्चों को शिक्षा सामग्री दी गई है।
मौके पर माहेर संस्था के तैयब खातून ने आरसीएमयू कथारा क्षेत्र की इस पहल के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू जैसे नेता की पुण्यतिथि पर बच्चों की मदद करना सराहनीय कदम है। इससे बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। मौके पर यूनियन नेता अवधेश सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, विजय यादव, सुनीता सिंह, मो. जानी, मो. फारुक, देवाशीष आस, दयाल यादव, राजेंद्र वर्मा उर्फ राजू, रणजीत सिंह,एन के त्रिपाठी, राजु सिंह, रवि चौहान, प्रमोद यादव सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply