एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई एवं बोकारो जिला यक्ष्मा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज में 23 मई को टीबी मुक्त भारत अभियान विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार के. बी. कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में तपेदिक मुक्त भारत अभियान विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन कॉलेज के जंतु शास्त्र सभागार में आयोजित किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि स्टेट कंसल्टेंट दीपक ठक्कर ने टी बी के लक्षणों, बचाव व इलाज की जानकारी दी। टी बी के रोगियों को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल में मिलनेवाली मुप्त जांच और दवाओं की पूरी जानकारी छात्र छात्राओं के बीच प्रस्तुत किया गया। वहीं एप के माध्यम से छात्र छात्राओं को माय भारत वॉलंटियर्स रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बताया गया।
सेमिनार में विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट पीपीएम को-ऑर्डिनेटर सदर अस्पताल बोकारो नितिन कुमार सिंह ने बताया कि टीबी का समय पर निदान व नियमित दवा सेवन से यह रोग पूरी तरह से ठीक हो सकता है। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त अभियान से जुड़े। आस पास के रहिवासियों को भी जागरूक बनाए। टीबी मुक्त का संकल्प करवाए।

प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने बताया कि तपेदिक (टीबी) रोग उन्मूलन केवल चिकित्सीय प्रयासों से ही संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज में जागरूकता जरूरी है। युवा पीढ़ी इस संदेश को घर घर पहुंचाकर टीबी मुक्त भारत अभियान में योगदान दे सकते हैं। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि पांच टीबी रोगियों को गोद लिया गया है, जिसे इमोशनल सपोर्ट व काउंसलिंग आदि की निःशुल्क सुविधाओं के साथ भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने स्वयं सेवकों से आह्वान किया कि वे वॉलंटियर् के रूप में टीबी रोग उन्मूलन की मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाएं।
मौके पर उपरोक्त के अलावा एसपीएलएस बेरमो अमीर हुसैन, डॉ अरुण रंजन, डॉ विश्वनाथ प्रसाद, प्रो. संजय कुमार दास, प्रो. सुनीता कुमारी, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, मो. साजिद, रवि कुमार यादविंदु, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव सहित दर्जनों छात्र छात्रा व् एनएसएस के स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही। एक अन्य समाचार के अनुसार मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेल्फेयर भारत सरकार द्वारा के. बी. कॉलेज बेरमो को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग करने हेतु प्रमाण पत्र भेजकर सम्मानित किया गया है।
![]()













Leave a Reply