Advertisement

आनन्द पूर्णिमा पर आनंद नगर में तीन दिवसीय धर्म महासम्मेलन संपन्न

भजन-कीर्तन, प्रवचन, सत्संग से गुंजायमान रहा भक्तिमय माहौल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आनन्द पूर्णिमा के पावन अवसर पर बोकारो जिला के सीमांकन क्षेत्र आनन्द नगर में आयोजित तीन दिवसीय धर्म महासम्मेलन का आयोजन 22, 23 मई को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हो गया।

इस धार्मिक आयोजन में आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं धर्म प्रेमी शामिल हुए। पूरे आनन्द नगर का वातावरण भक्ति, आध्यात्मिक ऊर्जा और आनन्दमय भाव से सराबोर रहा।

महासम्मेलन के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, प्रवचन, सत्संग, धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। संतों एवं वक्ताओं ने अपने प्रवचनों में मानव जीवन में धर्म, सेवा, प्रेम, करुणा और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को आध्यात्मिक चेतना और आपसी भाईचारे की सबसे अधिक आवश्यकता है।

ज्ञात हो कि महासम्मेलन के दौरान कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, धार्मिक झांकियां और भक्ति संगीत ने पूरे माहौल को दिव्य बना दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की भी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

महासम्मेलन के अंतिम दिन 23 मई को विशेष पूजा एवं सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व शांति, मानव कल्याण एवं समाज में सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। तीनों दिनों तक चले इस धर्म महासम्मेलन ने आनन्द नगर को पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंग दिया और श्रद्धालुओं के बीच आध्यात्मिक उत्साह का संचार किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *