प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में 23 मई को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें स्वर्गीय विक्रम कुमार नायक को श्रद्धांजलि दी गयी।
ज्ञात हो कि नायक का निधन बीते 16 मई को हो गया था। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो ने की। जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न मंच मोर्चा के सदस्यों ने स्वर्गीय विक्रम कुमार नायक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की गईं।
मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो ने कहा कि स्वर्गीय विक्रम कुमार नायक एक मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से संगठन और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
मंडल महामंत्री अनीश जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय नायक हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनका असमय निधन सभी के लिए अत्यंत दु:खद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दु:ख की घड़ी में संबल दें। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से तुलसी दास जायसवाल, राजेश्वर महतो, अनीश जायसवाल, रामचरण महतो, मनोहर महतो, सुरेश कालिंदी, कैलाश करमाली, दिनेश महतो, गजानंद महतो, सुरेन महतो, जटल अड्डी, महेश महतो, जयनंदन महतो, राहुल जायसवाल, गौरव जायसवाल, प्रफुल महतो, कमल दास, अभय जायसवाल, रोहिण मुंडा, सुभाष जायसवाल, हीरालाल स्वर्णकार, नरेश सोरेन, बबलू जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्तागण शामिल थे।
![]()













Leave a Reply