Advertisement

प्राचीन शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ले कलश यात्रा में पूर्व विधायक डॉ लंबोदर शामिल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आयोजित भव्य कलश यात्रा में क्षेत्र की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस धार्मिक आयोजन में 5 मई को गोमियां के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो भी शामिल हुए और उन्होंने श्रद्धालुओं के उत्साह एवं भक्ति भावना को नमन किया।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना दिया। पूरे कलश यात्रा मार्ग में हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर पुर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और सनातन आस्था के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं। कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी। कलश यात्रा कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *