Advertisement

तेनु-बोकारो नहर का पानी किया गया बंद, 240 स्थलों पर होगी मरम्मती कार्य

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिले के लाइफ लाइन कहे जाने वाले तेनु-बोकारो नहर का पानी 5 मई को अपराह्न एक बजे तेनुघाट बांध प्रमंडल प्रबंधन द्वारा बंद कर दिया गया है। संभवतः 6 मई को प्रातः तक नहर में पानी सुख जायेगा।

तेनुघाट बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रंजित कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि 34.5 किलोमीटर दूरी तक के नहर की लगभग 240 स्थलों को मरम्मती के लिए चिन्हित किया गया है। कहा कि नहर की मरम्मती की लागत लगभग दस करोड़ की राशि व्यय होगी। यह भी बताया कि इसके लिए सेल के बोकारो इस्पात प्रबंधन की अनुमति ले गई है।

ज्ञात हो कि बीएसएल की कथित कूलिंग पौंड सहित बोकारो, चास की आबादी वाले इलाके तथा सेल के लिए पानी का संग्रह कर लिया गया है। अलबत्ता लगातार छह दिनों तक नहर में जल-प्रवाह बंद रहने से तेनु से बोकारो तक समीपस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों को प्रभावित अवश्य करेगा। संवेदको द्वारा मरम्मती कार्य की निगरानी बांध प्रमंडल एवं बोकारो सेल के अधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *