एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोड़िया दक्षिणी पंचायत की मुखिया तरुलता देवी ने 5 मई को अपने पंचायत क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास की।
जानकारी देते हुए मुखिया पति सह पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद ने बताया कि उक्त नाली निर्माण पंचायत के वाशरी मोड़ स्थित सैफ अंसारी के घर से जीतन गोप के घर तक 160 फिट किया जायेगा। इसकी प्राक्कलित राशि लगभग दो लाख है। मुखिया तरुलता देवी के अनुसार उक्त नाली के बनने से यहां आयेदिन सड़को पर गंदे पानी के बहाव से राहगीरों को राहत मिलेगी।
पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद ने बताया कि पुर्व से ही यहां के रहिवासियों की मांग थी कि यहां नाली बनने से उन्हें जल प्रदूषण व् अन्य प्रकार की परेशानी झेलना पर रहा है। इसे देखते हुए मुखिया के पहले पर 15वे वित्त आयोग मद से नाली का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर उपरोक्त के अलावा वार्ड सदस्य चिंता देवी, गोबिंद गोप, संजय कुमार, मुकेश साव, सुशीला देवी, दुलारी देवी, महेंद्र साव, नसरीन परबीन, शाहनवाज, मसूद आलम, कनीज फातमा, सैफ अंसारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply