Advertisement

संगठन की मजबूती को लेकर बोकारो में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आम आदमी पार्टी बोकारो जिला के कार्यकर्ताओं की एक बैठक 5 मई को बोकारो के सेक्टर चार स्थित सिटी सेंटर जीजी 12 में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जोनल पर्यावेक्षक विधान चंद्र राय ने की।

जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी की यह बैठक संगठन विस्तार एवं अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा के लिए रखी गई थी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों सहित जिला के सक्रिय सदस्यों ने अपनी-अपनी राय रखी। अध्यक्षता कर रहे विधान चंद्र राय ने कहा कि बोकारो के संगठनात्मक और आंदोलात्मक तेवर को पूर्व की भांति कायम रखना होगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द जिले में आप का सशक्त संगठन नजर आयेगा।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य मो. मेहबूब आलम ने कहा कि पार्टी के स्थापना काल में बोकारो झारखंड में सबसे मजबूत रहा है। किसी कारणवश कुछ साथी पार्टी में निष्क्रिय हो गये हैं। सबको फिर से जगाना होगा। आयोजित बैठक में विशेष रूप से उपस्थित आप झारखंड के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती ही उसका आधार होता है। कहा कि पार्टी संगठन को पूरे झारखंड में मजबूत बनाने का काम चल रहा है। बोकारो में भी जिले के सभी प्रखंड से नगर तक सशक्त संगठन बनाना होगा।

कार्यक्रम में प्रदेश समिति सदस्य मंजुला देवी, भगवान सिंह कुशवाहा, बोकारो जिला कमिटी के अरविंद विकाश, धर्मेंद्र शर्मा, बैजनाथ गोराई, उत्तम सिंह चौधरी, मिथिलेश गिरि, अशोक कुमार, संजय रजक आदि ने संगठन विस्तार और ज्वलंत स्थानीय समस्याओं पर अपने विचार रखे। बैठक में आप नेता संजय कुमार, मनौवर अली, जमालुद्दीन अंसारी, आजाद कुमार, अशोक कुमार, आनंद मंडल, संतोष कुमार, कैलाश महतो, रविकांत मिश्रा, प्रियांशु पाठक सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *