सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के तोड़ानहातु पंचायत अंतर्गत तेंतोड़ीपोसी में मुरजुम्बा से सुसुन आखड़ा होते श्रीराम केराई के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास 4 मई को जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने किया।
यह सड़क डीएमएफटी फंड से बनाई जाएगी। इसके अलावा विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सिंकू द्वारा प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्यों का भी भूमि पूजन किया गया।
बताया जाता है कि सोसोपी पीडब्ल्यूडी सड़क से बूढ़ाकमान वाया कुदाहातु तक 4.65 कि.मी., बेलपोसी मानिकपुर से जोगीनंदा तक 3.75 कि.मी. तथा डाकूवा जंगल से बूढ़ाकमान वाया केंदुआ तक 5.73 कि.मी. लंबी सड़को का निर्माण एमएमजीएसएसवाई योजना के तहत कराया जाएगा। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुविधा बेहतर होगी।
मौके पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क सबसे महत्वपूर्ण आधार है। यह सड़क पिछले दस पंद्रह वर्षों से जर्जर अवस्था में थी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मौके पर जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, राजू हेंब्रम, दिनेश प्रधान, मकर ध्वज सरदार, रंजन गोप, संतोष नाग मुंडा, लोकनाथ पान, हरीश पान, बबलू गोप, संजय गोप, निलेश सिंकु, रोशन पान, रंजीत गगराई, सूरज मुखी, प्रकाश गोप, क्रांति तिरिया, शाहरुख अली, ग्राम तेंतोड़ीपोसी में सुरेश चंद्र केराई, ग्रामीण मुंडा अनंत तिरिया, चन्द्र मोहन केराई, गौरी शंकर हाइबुरू, मनोज सिंकु, इनामों तिरिया, शैलेश तिरिया, मोहन गोप, परेश केराई, लागो केराई, ग्राम सोसोपी में ग्रामीण मुंडा सानगी तिरिया, श्रीराम लामाय, जमादार सोय, मजेंद्र हेंब्रम, बबन तिरिया, चन्द्र कुमार तिरिया, जामबिरा सिंकु, सोनाराम सिंकु, सुरजा तिरिया, सतीश तिरिया, ग्राम दाऊबेड़ा में ग्रामीण मुंडा गुरुचरण सिंकु, मंगल सिंह लागूरी, मुखिया जीतेंद्र पूर्ति, सुधीर सिंकु, डाकूवा लालसिंह सिंकु, सुरेन्द्र सिंकु, हरीश सिंकु, बागुन सिंकु, दामु सिंकु, ग्राम केन्दुआ में मुखिया जयश्री तिरिया, पंसस उमेश तिरिया, शैलेश जेराई, सुधीर तिरिया, बुदनी बोबोंगा, दुड़िड़ता मुंडा अर्जुन तिरिया, मूचिया तिरिया एवं दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply