Advertisement

विधायक ने बोकारो थर्मल बिरसा मुंडा पार्क में किया पेवर ब्लॉक समतल का शिलान्यास

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड चौक बोकारो थर्मल स्थित बिरसा मुंडा पार्क में 2 लाख 50 हजार रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक बिछाया जाएगा। जिसका शिलान्यास 4 मई को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने नारियल फोड़ कर किया।

इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि पेवर ब्लॉक बिछ जाने के बाद यह पार्क और सुंदर व आकर्षित दिखने लगेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को वे प्राथमिकता से करते रहे है। उनका द्वार बेरमो वासियों के लिए सदा खुला है।
इस अवसर पर डीवीसी के महाप्रबंधक प्रशासनिक ए कुजूर, कांग्रेस नेता बाबूलाल गिरि, बेरमो प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव घासी, गोबिंदपुर सी पंचायत के मुखिया बबलू सिंह, विस्थापित नेता बालेश्वर यादव, करीम अंसारी, वाजिद अंसारी, कांग्रेस महिला नेत्री सुषमा कुमारी, अर्चना कुमारी, कांग्रेस नेता रिंकू सिंह, राजेश दुबे, महेश सिंह सहित कई समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *