Advertisement

बंगाल में बदलाव की उम्मीद, अब गुंडाराज से मिलेगी मुक्ति-ज्ञानेश जायसवाल

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर के समाजसेवी ज्ञानेश जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए 4 मई को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत राज्य में बड़े बदलाव का संकेत है।

उन्होंने कहा कि यह परिणाम तृणमूल कांग्रेस के शासन से जनता की नाराजगी को दर्शाता है और अब बंगाल की जनता सुशासन की उम्मीद कर रहे हैं। जायसवाल ने कहा कि लंबे समय से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक रही है, जिससे आम जन परेशान थे। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में विकास की नई धारा बहेगी और राज्य प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अब गुंडाराज और अराजकता पर लगाम लगेगी तथा आम रहिवासियों को राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने बंगाल के आमजनों से शांति बनाए रखने और विकास में सहयोग करने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *