Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया चुनावी जीत का जश्न, डॉ मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के स्थानीय रजिस्ट्री बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में 4 मई को विजय उत्सव का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ‘बबलू’ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने चुनावी परिणामों पर हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं और पटाखे फोड़े।

​कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बबलू ने कहा कि बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रवाद की लहर प्रबल है। उन्होंने कहा कि
​इन राज्यों में राजग की ऐतिहासिक जीत केंद्रीय नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम का परिणाम है। बंगाल में मिली सफलता से डॉ मुखर्जी की आत्मा को शांति मिली होगी, क्योंकि अब बंगाल सही मायनों में उनके सपनों का बंगाल बन गया है।

जिला उपाध्यक्ष ने ​विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान ​भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने अन्य राज्यों के परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि तमिलनाडु में सनातन धर्म और हिंदुत्व का अपमान करने वाली शक्तियों को जनता ने नकार दिया है। वहीं, केरल के संदर्भ में उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वहां इंडी गठबंधन’ के सहयोगियों ने ही एक-दूसरे को धूल चटाने का काम किया है।

​ विजय उत्सव और बधाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से ​सूर्या प्रकाश सिंह मुन्ना, ​राजन कुमार दास, ​वीरेंद्र पासवान, ​गुड्डू कुमार शाह, प्रदीप शाह,​ कुंदन कुमार,​ भानु कुमार, सत्यनारायण पाल,​गजेंद्र कुमार सिंह दांगी, समीर कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता व गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *