Advertisement

सोनपुर नगर भाजपा की बैठक में मंडल के उत्कृष्ट कार्यों से बढ़ा मान

अ​वध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रजिस्ट्री बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में 3 मई को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार, संगठन की सक्रियता बनाए रखने के लिए हर महीने के प्रथम रविवार को होने वाली इस मंडल स्तरीय बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई।

​कार्यक्रम की शुरुआत सोनपुर नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ‘बबलू’ की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के संचालन में की गयी। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

बैठक का विधिवत आरंभ वंदे मातरम के गान के साथ किया गया।​ बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह मंडल प्रभारी उपेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ​सोनपुर नगर मंडल का कार्य पूरे जिले में अव्वल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आपके मण्डल अध्यक्ष को सम्मानित किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है।

​नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने इस सम्मान का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि टीम वर्क के कारण ही संगठन को यह पहचान मिली है।​ बैठक के अंत में उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से​ उपाध्यक्ष विभा देवी, राजेश सिंह सोलंकी,​ महामंत्री महेश कुमार, ज्ञानसागर सिंह,​ संगतग मंत्री कृष्णनंदन दास, वीरेंद्र पासवान, कांति देवी के अलावा
राणा विमल सिंह, अरुण कुमार सिंह, शशिभूषण कुमार सिंह, अनवर अली, मृत्युंजय कुमार सिंह, राजन कुमार दास, अभिमन्यु सिंह, उमाशंकर सिंह, अंकित कुमार, प्रभात रंजन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *