अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में भारतीय जनता पार्टी सोनपुर दक्षिणी मंडल कार्यकारिणी समिति की मासिक बैठक 3 मई को सबलपुर बभनटोली में आयोजित की गई।
दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में संगठन विस्तार और क्षेत्रीय विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदेमातरम गायन के साथ की गई।
बैठक के संगठन की मजबूती पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही,मंडल स्तर पर संगठन विस्तार के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। क्षेत्र में स्वीकृत कटाव रोधी कार्यों के टेंडर में हो रही देरी पर चिंता जताई गई। इसे शीघ्र पूरा कराने के लिए मामला उच्च स्तर पर उठाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रस्तावित गंगा-अंबिका पथ के डीपीआर में मंडल के सातों पंचायतों के नदी तटीय इलाकों को सुरक्षित करने हेतु संशोधन व प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक में तय किया गया कि मंत्रिमंडल गठन के बाद इन सभी प्रस्तावों को सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह एवं सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधान सचिव स्तर पर रखा जाएगा, ताकि जनसमस्याओं का जल्द समाधान हो सके। बैठक में मंडल महामंत्री मंगल दयाल राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, राज किशोर पंकज, महामंत्री अविनाश कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमर सिंह, महामंत्री पवन शर्मा, आदर्श कुमार, शक्ति केंद्र प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, राजीव कुमार, पवन कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply