Advertisement

उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा द्वारा महिला प्रशिक्षको के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा की ओर से 3 मई को बोकारो थर्मल क्लब में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए महिला प्रशिक्षको को आत्मरक्षा का विशेष शिविर आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया।

जानकारी के अनुसार आयोजित प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, रांची, कोडरमा आदि जिलों के महिला प्रशिक्षको ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण शिविर में बताया गया कि यदि लड़कियों के साथ कोई बदमाशी व छेड़खानी करने का प्रयास करें तो अपनी रक्षा एवं दूसरों की रक्षा कैसे कर सकते हैं।

विशेष शिविर में उत्कल कराटे स्कूल झारखंड सेसाइ महादेव गोप ने बताया कि मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण सभी वर्ग के महिलाओं को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शाखा की ओर से झारखंड में 10 से 15000 लड़कियों का प्रशिक्षण लगभग 10 सालों से चल रहा है, जिसमें 300 से अधिक लड़कियां ऑल इंडिया ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में मेडलिस्ट हैं। 500 से अधिक राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में भागीदारी ले चुकी है। 200 से अधिक ब्लैक, ब्राउन बेल्ट प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित है।

कहा कि आने वाले समय में इस प्रशिक्षण से आत्मरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें शारीरिक फिटनेस, ताकत, लचीलापन से स्वास्थ्य में संतुलन, हृदयाघात से बचाव, मानसिक विकास, बौद्धिक विकास, आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होती है। सेंसाई गोप ने बताया कि आत्मरक्षा की प्रशिक्षण से कोई भी लड़की अपने से अधिक शक्तिशाली हमलावर का सामना करने के लिए स्ट्राइक्स किक्स पंच जैसे प्रभावी दांव पेंच सीख सकती है। कहा कि लड़कियों का यह प्रशिक्षण से केंद्र चलाने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

आज के इस प्रशिक्षण शिविर में महिला प्रशिक्षक पायल कुमारी, जयश्री सेन, डोली कुमारी महतो, नेहा कुमारी, आकांक्षा कुमारी, पूजा प्रमाणिक, सोनिया कुमारी, मधु कुमारी, काजल कुमारी आदि द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा के मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई महादेव गोप, सेंसाई नकुल कुमार यादव, सेंसाई विक्रम कुमार नायक, विक्रम प्रजापति, उत्कल कराटे स्कूल सचिव मुकेश कुमार, पप्पू कुमार प्रजापति, राजेश रविदास आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *