Advertisement

तेज आंधी पानी के कारण कई पेड़ गिरे, कॉलोनियों में विद्युतापूर्ति 5 घंटा बाधित

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। प्रकृति के कोप के आगे इंसान पुरी तरह मजबूर हो जाता है। विज्ञान इसे रोकने में अबतक असमर्थ रहा है। हालांकि, जानमाल की क्षति की रोकथाम के लिए सार्थक प्रयास जरुर किए गये है। बावजूद इसके गाहे बगाहे प्रकृति अपना छाप जरुर छोड़ दे रहा है।

ऐसा हीं नजारा 3 मई को बोकारो थर्मल में देखने को मिला, जब तेज आंधी पानी के कारण यहां कई वृक्ष देखते देखते धराशायी हो गये। बिजली के तार टूट कर सड़क पर फैल गया। कॉलोनियों की विद्युतापूर्ति लगभग पांच घंटों तक बाधित रही।

बताया जाता है कि तेज आंधी व् बारिश के कारण बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी कॉलोनियों में लगभग आधा दर्जन पेड़ गिर गए। इसके अलावे जीएम कॉलोनी में विद्युत तार भी टूट कर गिर गया। बोकारो थर्मल के जीएम कॉलोनी, जनता नगर, रेलवे स्टेशन, राजा बजार आदि स्थानों में विद्युतापूर्ति 3 मई की रात्रि लगभग 8.30 में मरम्मती कार्य पूरा होने के बाद डीवीसी सब-स्टेशन कर्मचारियों ने बहाल किया। इसके बाद रहिवासियों ने राहत की सांस ली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *