Advertisement

सतनपुर में ग्रीन ऑपरेशन प्रोजेक्ट: बच्चों ने पक्षियों के लिए बनाई ठंडी शरणस्थली

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के बोकारो में भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्मार्ट किड्स स्कूल में ग्रीन ऑपरेशन प्रोजेक्ट के तहत सराहनीय पहल की गई।

बताया जाता है कि मे आई हेल्प संस्था से जुड़ी ग्रीन लेडी ज्योतिर्मयी डे राणा के नेतृत्व में 3 मई की सुबह लगभग 8 बजे बच्चों ने खाली हरे नारियल एकत्र किए और उन्हें जाल (नेट) के आकार में तैयार किया।

बच्चों ने इन प्राकृतिक नेट्स को आसपास के पेड़ों पर टांग दिया, ताकि गर्मी में पक्षियों को सुरक्षित और ठंडा आश्रय मिल सके। साथ ही, विद्यार्थियों ने मिट्टी के बर्तनों में पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की।

विशेषज्ञों के अनुसार हरे नारियल प्राकृतिक रूप से ठंडक बनाए रखते हैं, जिससे पक्षियों को राहत मिलती है। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सतनपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किए, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया। स्कूल के प्रिंसिपल बिट्टू कुमार एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में ग्रीन लेडी ज्योतिर्मयी डे राणा द्वारा बच्चों के बीच हल्के नाश्ते का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *