ऑफिस कॉलोनी कथारा में इंटक की बैठक
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रमिक संगठन इंटक से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों की आवश्यक बैठक बीते 2 मई को बोकारो जिला के हद में ऑफिस कॉलोनी कथारा में आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार श्रमिक नेता मोहम्मद फारूक के ऑफिस कॉलोनी कथारा स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं श्रमिक नेता इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी ने कहा कि कोल इंडिया में कार्यरत श्रमिकों का सबसे विश्वसनीय संगठन इंटक है। कहा कि इंटक हमेशा मजदूरों के हक-हुकूक के लिए संघर्षरत रहा है। आज मजदूरों को जो सुख-सुविधाएं मिल रही है, वह इंटक की देन है। बबनी ने कहा कि वे तथा उनका परिवार सदैव कांग्रेस एवं इंटक के लिए समर्पित रहा है।
कहा कि वे अपने कार्यकाल में इंटक की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कहा कि बेरमो ही नहीं पूरे झारखंड में मजदूरों का विश्वास बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के प्रति कायम है। वे हमेशा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित रहते हैं। मेरी भी इच्छा है कि उनके मार्गदर्शन में इंटक को और मजबूत करूं। कहा कि वे यूनियन द्वारा आयोजित रीजनल कमेटी की बैठक में सदस्यता ग्रहण कर संगठन की मजबूती के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।
इंटक नेता सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि आरसीएमएस अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनुप सिंह के नेतृत्व में मजदूरों का भविष्य उज्ज्वल है। कहा कि मरहूम पूर्व बोकारो विधायक इजराइल अंसारी के पुत्र इसराफिल अंसारी मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के हैं। कहा कि सामाजिक जीवन में इनकी सक्रिय भागीदारी रहती है। निश्चित रूप से यूनियन में शामिल होकर वे संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे।
बैठक में मोहम्मद जानी, मोहम्मद शकील, मोहम्मद कलीम, इस्लाम अंसारी, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद रवानी सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। अध्यक्षता मो. फारूक ने की। इस दौरान उपस्थित जनों द्वारा इंटक के स्थापना दिवस पर हर्ष व्यक्त किया गया और स्थापना के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला गया।
![]()













Leave a Reply