Advertisement

बोकारो में एनएससी सुकून बुजुर्ग केंद्र का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में रामनगर कॉलोनी चास स्थित एनएससी सुकून बुजुर्ग मनोरंजन केंद्र का तीसरा स्थापना दिवस बीते एक मई को मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद एवं राज्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस.पी. वर्मा की उपस्थिति में सदर अस्पताल की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित रहिवासियों ने शुगर, बीपी व नेत्र जांच कराई। उन्हें दवाएं भी दी गई।कार्यक्रम में एनएससी कोचिंग के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और नाटक के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया। वहीं कैरम प्रतियोगिता के विजेताओं जिनमें पहले स्थान पर ए पी शर्मा, आर एस सॉ और द्वितीय स्थान पर एन शर्मा और रमेश सिंह रहे, उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने ऐसे और केंद्र खोलने की जरूरत बताई। संचालक पी.एन. लाल ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में स्थानीय रहिवासी, बुजुर्ग सदस्य व संस्था से जुड़े कई गणमान्य उपस्थित रहे। मौके पर अनन्त कुमार सिन्हा और एनएससी की निदेशिका नूतन श्रीवास्तव ने सदर अस्पताल की पुरी टीम का आभार व्यक्त किया।

बुजुर्गों ने स्थापना दिवस के अवसार पर अपनी बातें रखी और बताया कि एनएससी सुकून बुजुर्ग मनोरंजन केंद्र में आने से उनका जीवन सरल और आनन्द मय हो गया है। अतिथियों में मुख्य रूप से रेखी विशेषज्ञ विजन दा, आशा लता के ए के सिन्हा, प्रधानाध्यापक दुबेजी, भगवानजी, ज्योतिर्मय दी, डॉ पूजा, सोनिया, नीतिका, अनामिका, ज्योति, शीतल, सौरभ, गौरभ, विक्रम, आदर्श आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *