विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास में जिले के संवेदकों की बैठक समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में संवेदको की उपस्थिति रही।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिले के दर्जनों संवेदकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बीते एक मई को चास में आयोजित की गई। बैठक में संवेदकों को होने वाली रोजमर्रा की परेशानियों और मुश्किलों के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में संवेदक संघ का गठन किया गया।
इस अवसर पर संवेदकों को संगठित और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बैठक में सर्वसम्मति से बोकारो जिला संवेदक संघ का गठन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव भी एक मत से किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारी यथा संघ का अध्यक्ष बंटी सिंह, सचिव शरीफ अंसारी, उपाध्यक्ष अमित कुमार, कोषाध्यक्ष अमित सिंह, कार्यकारिणी सचिव अशरफ अंसारी को चुना गया।
मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष बंटी सिंह ने कहा कि वे संवेदकों के सुख-दु:ख में दिन-रात साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि छोटे संवेदकों को सब मिलकर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। भविष्य में संघ के सदस्यों के हित में बेहतर से बेहतर कार्य किए जाएंगे। बैठक में मौजूद सभी संवेदकों ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर समस्याओं का समाधान निकालने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply