Advertisement

बगोदर में जंगली जीवों पर शिकारियों की नजर, घायल हिरण की मौत

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के वन क्षेत्र में इन दिनों जंगली जीवों पर शिकारियों की गहरी नजर है।

इसी क्रम में बगोदर वन क्षेत्र के अटका बूढ़ा चांच के जंगल में 2 मई को एक घायल अवस्था में हिरण पाया गया। हिरण के शरीर पर कई जगह चोट और दाग के निशान मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों ने शिकार के नियत से उस पर हमला किया था।

बताया जा रहा है कि हिरण हमले के बाद किसी तरह वहां से भाग निकला, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वनपाल अंशु पांडेय ने बताया कि मृत अवस्था में पाया गया मादा हिरण था। फॉरेस्ट विभाग द्वारा हिरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को वन विभाग को सौंप दिया गया, जिसके बाद नियमानुसार उसे दफना दिया गया। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है और शिकारियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *