Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर ढ़ोरी जीएम ने श्रमिकों को किया सम्मानित

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एक मई को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी महाप्रबंधक कार्यालय में श्रमिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिंहा सहित अन्य उपस्थित जनों ने श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री (भारत सरकार) जी. किशन रेड्डी द्वारा कोयला खनिको को भेजे गए संदेश को सभी के बीच पढ़कर सुनाया।

इस अवसर पर जीएम रंजय सिंहा ने क्षेत्र के दर्जनों श्रमिकों को सम्मानित किया तथा कहा कि श्रमिकों के बिना उत्पादन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ढोरी क्षेत्र आज जिस मुकाम में है उसमें हमारे श्रमिकों का भी योगदान है। कहा कि उत्पादन के साथ साथ सुरक्षा भी जरूरी है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष ईएंडएम नलिन चाॅद, सिनियर मैनेजर रवि कुमार, प्रबंधक मानव संसाधन सीताराम यूके सहित अरूण कुमार, सूरज सिंह, उज्जवल मुखर्जी, निर्मल नायक, उमा शंकर महतो, मानिक दिगार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *