एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में पनशाला का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) ए. के. बी. सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना तथा उपस्थित जनों के बीच गुड़-चना व् जल का वितरण कर किया।
इस अवसर पर जीएम सिंह ने कहा कि पुर्व में जब वे वर्ष 2015 में कथारा कोलियरी का परियोजना पदाधिकारी के रूप में योगदान दिए थे, तब केवल उनका फोकस परियोजना के उत्पादन को बेहतर बनाने को लेकर था। अब जबकि वे क्षेत्र के महाप्रबंधक के रूप में है तो बेहतर उत्पादन के साथ इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को करने में उन्हें आनंद की अनुभूति होगी। उन्होंने कहा कि वे मुल रूप से बिहार की राजधानी पटना के सिपारा इलाके के रहनेवाले हैं तथा उनकी शिक्षा दीक्षा महाराष्ट्र के नागपुर से हुई हैं। उनके माता-पिता वर्तमान में हैं। उनकी एक पुत्री सेवा में हैं जबकि एकमात्र पुत्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1990 में कोल इंडिया के एनसीएल से सेवा की शुरुआत की थी। वर्ष 2013 में वे सीसीएल के बाद एमसीएल में सेवा दे चुके हैं। इसके बाद वे वर्तमान में सीसीएल के कथारा क्षेत्र में कार्यरत हैं।
गायत्री परिवार कथारा के चंद्रभूषण प्रसाद ने कहा कि वे वर्ष 2021 में महाप्रबंधक कार्यालय से सेवानिवृत होने के बाद से गायत्री ज्ञान मंदिर में अपना संपूर्ण योगदान देने में लगे है। उन्होंने पुर्व के महाप्रबंधको यथा श्रवण कुमार जगनानीया तथा यू एस सिंह योगदानों तथा खट्टी-मीठी यादों को साझा किया। साथ हीं कहा कि यहां वर्ष 1982 से यहां नियमित गायत्री अनुष्ठान किया जा रहा है। कहा कि वर्ष 2007 में जब क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक जगनानीया थे तब बेरमो के तत्कालीन विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह तथा जगनानीया के प्रयासों से गायत्री ज्ञान मंदिर को अपना अनुष्ठान भवन मिला। उन्होंने वर्तमान जीएम सिंह से उक्त भवन के जीर्णोद्धार करने की आशा व्यक्त की।
इससे पुर्व गायत्री ज्ञान मंदिर पहुंचने पर पूजा अनुष्ठान के क्रम में जीएम सिंह को गायत्री परिवार द्वारा अध्यात्म पुस्तक भेंट की गयी तथा धर्म वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया। मौके पर गायत्री परिवार के हनुमान दयाल सिंह, जयप्रकाश विश्वकर्मा, हरि प्रसाद, सुजीत कुमार सिन्हा, झरी लाल वर्णवाल, पुरषोत्तम मंडल, विष्णु प्रसाद, भामसं नेता दिलीप कुमार, पुष्पा देवी, रीना सिन्हा, वंदना सिन्हा सहित दर्जनों श्रद्धालूगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply