Advertisement

संत जेवियर्स विद्यालय में मनाया गया मजदूर दिवस

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के संत जे़वियर्स विद्यालय में एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से की गयी, इसके बाद मध्य विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सिस्टर सुनीता ने अपने संबोधन में मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें उनके परिश्रम का सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मजदूरों के जीवन पर आधारित भाषण प्रस्तुत किया गया। वहीं विद्यालय के सहायक कर्मचारियों को कार्ड एवं गुलदस्ते देकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे श्रमिकों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना बनाए रखेंगे।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। उपस्थित गणमान्य जनों ने इसे प्रेरणादायक बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *