एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर बारह कर्पूरी चौक के समीप अवैध रूप से बसे खटाल वासियों से ब्लॉकवासी परेशान हाल है। इसे लेकर ब्लॉक वासियो ने एक मई को बीएसएल बोकारो के मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवा को पत्र प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की है।
मुख्य महाप्रबंधक को प्रेषित संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र में कहा गया है कि खटाल वासियों द्वारा सेल के बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) प्लांट द्वारा निर्मित नाली में जानवरों के मल-मूत्र, कूड़ा कचड़ा फेंक दिया जाता है। जिस कारण बरसात के दिनों में नाली भर जाता है और नाली से गंदे पानी समीप के सेक्टर 12 ए के आवास क्रमांक- 1581, 1582, 1583, 1584, 1585, 1586, 1587, 1588, 1589, 1590 आदि ब्लॉक में घुस जाता है। खासकर नीचे रहने वालो के घर तथा गैराज में पानी घुस जाता है, जिस कारण ब्लॉक में रहने वाले रहिवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कहा गया है कि ब्लॉकों तथा सड़कों में जल जमाव होने से आमजनों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। खासकर बीएसएल कर्मियों को ड्यूटी जाने में काफी परेशानी होता है। इन खटाल वासियों द्वारा गंदे कूड़ा कचड़ा फेंकने से स्थानीय रहिवासियों को दुर्गंध से काफी परेशानी होता है। मच्छड़ो का प्रकोप बढ़ जाने से बीमारी की संभावना बढ़ जाता है।कहा गया कि खटाल वासियों द्वारा अवैध रूप से बीएसएल प्लांट का बिजली कनेक्शन लिया गया है, जिस कारण ब्लॉक में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है। समस्या समाधान के लिए ब्लॉक वालो ने लिखित शिकायत की प्रति बीएसएल प्लांट के निदेशक प्रभारी, बीएसएल प्लांट के सुरक्षा विभाग, बीएसएल के संचार प्रमुख से की है।
![]()













Leave a Reply