सेवानिवृति व्यवहारिक प्रक्रिया है जिससे सभी को गुजरना है-पीएन सिंह
सेवानिवृत कर्मचारी भी सीसीएल परिवार के अभिन्न अंग है-प्रबंधक
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली ऑफिसर्स क्लब में 30 अप्रैल को विदाई सह सम्मान समारोह का अयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न परियोजना के सेवानिवृत कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद बीएंडके क्षेत्र के प्रबंधक मानव संसाधन पीएन सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक व्यवहारिक प्रक्रिया है, जिससे हर किसी को एक दिन गुजरना पड़ता है। कहा कि कामगारों की मेहनत के बल पर ही आज कोल इंडिया इस मुकाम तक पहुंचा है। प्रबंधक ने कहा कि कोल इंडिया परिवार हमेशा अपने मजदूरों के साथ खड़ा रहा है। कामगारों को रिटायरमेंट के बाद अपने भविष्य के लिए सुरक्षित धन राशि रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत कर्मचारी भी सीसीएल परिवार के अभिन्न अंग है। उन्होंने इनके सपरिवार सुखी, स्वस्थ्य जीवन की कामना की।
इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने-अपने विचार रखें तथा कार्य के दौरान अपने अनुभवों से सभी को अवगत कराया। सेवानिवृत होने वाले कर्मीयों में सुरेश प्रसाद, सुरेश कुमार, संजय, केआर अम्बष्ठ, रतन नायक, लालधारी हजाम, तिलक राम नायक, नारायण, राज कुमार मलाह, बदरुद्दीन, तारावती देवी, कुसमी देवी, शशि भूषण प्रसाद सिंह शामिल है। मौके पर प्रबंधक एचआर संतोष दास रत्नाकर, सहायक प्रबंधक एचआर प्रेक्षा मिश्रा, यूनियन नेताओ में संतोष ओझा, मनोज पासवान आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply