Advertisement

सोनपुर में सेवानिवृत्त रेल कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

रेल मंडल के 15 सेवानिवृत कर्मचारी किए गये सम्मानित

​अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में ​सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय स्थित सभाकक्ष में 30 अप्रैल को इस माह सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।​

सम्मान एवं विदाई ​समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन द्वारा सामान्य सेवानिवृत्ति के अंतर्गत कुल 15 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सभी सेवानिवृत्तकर्मियों को​पारंपरिक रूप से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। ​उनके सेवानिवृत्ति लाभों से संबंधित पेंशन भुगतान आदेश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर ​​मंडल रेल प्रबंधक सरन ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की दीर्घकालीन सेवाओं, अटूट कर्तव्यनिष्ठा और रेल संगठन के प्रति उनके बहुमूल्य योगदान की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी भी कर्मचारी के जीवन का अंत नहीं, बल्कि नई संभावनाओं और अनुभवों की एक नई शुरुआत है। आपका अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

डीआरएम सरन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना भी की। ​​इस अवसर पर रेल प्रशासन और विभिन्न संगठनों के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी दिलीप कुमार सहित ​वरिष्ठ मंडल लेखा अधिकारी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी, विभिन्न यूनियनों, एससी/एस टी एसोसिएशन तथा ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हैं।​ उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी और उनके द्वारा दी गई सेवाओं को याद किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *