Advertisement

डीसी द्वारा विधि-व्यवस्था को ले समीक्षा बैठक, लापता सेजल व् अन्य मामले पर चर्चा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा की अध्यक्षता में 21 अप्रैल को गोपनीय कार्यालय कक्ष में विधि-व्यवस्था से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार, सिटी डीएसपी आलोक रंजन तथा पिंड्राजोरा थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान जिला के हद में पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के रहिवासी उषा झा की पुत्री सेजल झा के लापता होने के मामले की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई। डीसी द्वारा मामले की प्रगति की जानकारी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से ली गई।

इस संबंध में एसडीपीओ चास ने बताया कि मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है तथा इस संदर्भ में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। डीसी ने मामले के शीघ्र एवं निष्पक्ष अनुसंधान हेतु सीआइडी को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में इसके अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक एवं सुरक्षा से जुड़े कई अन्य बिंदुओं पर भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *