एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ बी आर आंबेदकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के बी कॉलेज बेरमो में जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार केबी कॉलेज बेरमो के एनएसएस एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में 13 अप्रैल को पूर्व संध्या पर बाबा साहेब की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में समानता एवं ज्ञान दिवस प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धासुमन पुष्पांजलि देकर शुरू किया गया। साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना का शपथ सभी विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण, छात्र-छात्रा एवं एनएसएस के स्वयं सेवकों को दिलाया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि समानता एवं ज्ञान दिवस समाज में समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है, जो बाबा साहेब के जीवन भर के संघर्ष व विचारों को रेखांकित करता है। प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि इस अवसर पर देश भर में विशेषकर शैक्षणिक संस्थानों में समानता और सामाजिक न्याय पर सेमिनार और शपथ का आयोजन किया जाता है। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि समानता दिवस यह याद दिलाता है कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं।
एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि 14 अप्रैल भारतीय संविधान निर्माता डॉ बी आर आंबेदकर की जयंती का प्रतीक है। इसलिए हम सभी उनकी जयंती को समानता एवं ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाते हैं।
कॉलेज परिसर में बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर सभी विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण, छात्र-छात्रा व् एनएसएस स्वयं सेवको की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply