देशभक्त एवं महान चिंतक थे स्वामी दयानंद सरस्वती-देवेन्द्र कुमार पणिनि
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीए वी पब्लिक स्कूल चिड़िया में स्कूल के प्राचार्य की अध्यक्षता में 11 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर जनकल्याण एवं समाज के उत्थान की कामना की गई।
स्कूल के धर्म शिक्षक संदीप चक्रवर्ती एवं जितेन्द्र त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर स्वामी महर्षि दयानंद सरस्वती को याद किया। इस अवसर पर प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पणिनि ने कहा कि डीएवी आंदोलन भारत में एक महत्वपूर्ण शैक्षिक और सामाजिक सुधार आंदोलन है, जिसकी जड़ें आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की दूरदर्शी उन्होंने कहा कि शिक्षा में गहराई से निहित है बेहतर अध्यापन विधि। इसके तहत छात्र-शिक्षक और छात्र-छात्र के बीच संवाद को बढ़ावा देना, जिससे सीखना आसान और प्रभावी हो जाता है।
मौके पर विद्यालय के शिक्षकों में राकेश कुमार मिश्रा, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, सुजीत कुमार, एस के पांडेय, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, वर्षा विश्वकर्मा, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, ललित महतो, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, आशीष झा, नित्यानंद भकत, सुखेन प्रसाद, शिक्षकेत्तर कर्मी दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी एवं दुलारी देवी ख़ासतौर से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply