रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लेते हुए डॉ सुरेंद्र राज को जिलाध्यक्ष बनाया है। एक समय ऐसा था जब जिले में पार्टी और एनडीए के तीन-तीन विधायक हुआ करते थे, लेकिन वर्तमान में पार्टी की स्थिति कमजोर मानी जा रही है। ऐसे हालात में अब सभी की निगाहें नए जिलाध्यक्ष पर टिक गई है।
नए दायित्व मिलने के बाद डॉ सुरेंद्र राज ने स्पष्ट किया कि उनका पहला लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर फिर से खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा भरने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि पार्टी को फिर से मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि
भाजपा एक मजबूत संगठन है और हम इसे बूथ स्तर तक और सशक्त बनाएंगे। आने वाले चुनाव में बोकारो जिले की चारों विधानसभा सीटों पर संगठन की मजबूती के दम पर जीत सुनिश्चित करेंगे। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें सक्रिय करना हमारी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी की रणनीति के तहत हर क्षेत्र में संवाद बढ़ाया जाएगा और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझते हुए समाधान की दिशा में काम किया जाएगा।
नये जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब देखना होगा कि उनकी रणनीति आगामी चुनाव में कितना असर दिखाती है।
![]()













Leave a Reply