प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार के खत्रीटोला प्राचीन श्रीदुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया गया। चैती दुर्गा पूजा के समापन पर 28 मार्च को चैती नवरात्र की दशमी तिथि को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन स्थानीय राजा तालाब में नम आंखों और भारी मन से किया गया।
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने सिंदूर खेला रस्म निभाई और भक्तों ने जयकारों के साथ मां को अगले साल फिर आने के वादे के साथ विदा किया। यह विदाई जुलूस पारंपरिक उत्साह और भक्ति के साथ संपन्न हो गया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालूगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply