राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल स्थित वर्मा गेस्ट हाउस का 30 लाख रुपए में जिर्णोद्धार किया जाएगा। जिसका शुरुआत 28 मार्च को मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़ कर किया। मरम्मती कार्य करवाने का निविदा समर्थ साईं कंस्ट्रक्शन द्वारा करवाई जा रही है।
शिलान्यास के अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल के परियोजना प्रधान अरजरीया ने बताया कि डीवीसी की बर्मा गेस्ट हाउस काफी जर्जर हो गई है। बाहर से बोकारो थर्मल प्लांट आने वाले डीवीसी कर्मचारियों एवं अतिथियों को विश्राम करने व रहने में परेशानी हो रही थी। जिसका समाधान मरम्मती कार्य पूरा होने के बाद समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मरम्मती कार्य के अलावे रंग रोगन आदि भी शामिल है, जिसे लगभग 6 महीनों में पूरा कर लेना है।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक प्रशासनिक ए कुजूर, सीएसआर वरीय प्रबंधक मनीष चौधरी, वरीय प्रबंधक राजेश विश्वास, अधीक्षण अभियंता सिविल मो. सरफराज, अभियंता तनीषा सिलवी, मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय अधीक्षक सूरज तिवारी सहित रत्नेश शर्मा, खिरोधर महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply