ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (विबीएमकेयू) धनबाद द्वारा स्नातक कला, वाणिज्य एवं विज्ञान सेमेस्टर 7 सत्र 2022 -26 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसके तहत बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित तेनुघाट महाविद्यालय में भी परीक्षा ली जा रही है।
जानकारी के अनुसार तेनुघाट महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र में के. बी. कॉलेज बेरमो का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उक्त परीक्षा बीते 24 मार्च से प्रारंभ है, जो आगामी 7 अप्रैल तक चलेगी।
बताया गया कि 28 मार्च को द्वितीय पाली की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 16 विभिन्न विषयों की परीक्षा ली गयी। उक्त परीक्षा में विषयवार गणित में 15, जूलॉजी में 9, एंथ्रोपोलॉजी में एक, केमिस्ट्री में एक, फिजिक्स में 6, साइकोलॉजी में 3 तथा वाणिज्य में 102 परीक्षार्थियों की परीक्षा ली गई, जिसमें सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी तेनुघाट महाविद्याल के केंद्र अधीक्षक प्रोफेसर महावीर यादव एवं परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धनंजय रविदास ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में महाविद्यालय के प्रोफेसर प्रेम सागर प्रसाद, प्रोफेसर रावण मांझी, प्रोफेसर कालीचरण महतो, प्रमोद कुमार, विनय यादव एवं प्रेम कुमार सहित महाविद्यालय के सभी कर्मी अपना सहयोग दे रहे है।
![]()













Leave a Reply