अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय स्थित वैशाली रेल प्रेक्षागृह में 28 मार्च को आयोजित 70वें रेल सप्ताह समारोह के दौरान सोनपुर रेल मंडल ने अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाप्रबंधक स्तरीय विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में सोनपुर मंडल को कुल छह प्रतिष्ठित शील्ड से नवाजा गया।
समारोह में पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन और संबंधित विभागों के शाखा अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किए।
ज्ञात हो कि, सोनपुर रेल मंडल को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रबंधन और तकनीकी दक्षता के लिए बेस्ट कोचिंग डिपो शील्ड, यांत्रिक विभाग को बेस्ट ट्रेन सेट शेड (डीईएमयू) शील्ड, वाणिज्य विभाग को गैर-किराया राजस्व शील्ड, इंजीनियरिंग विभाग को ब्रिज मैनेजमेंट शील्ड, विधि विभाग को कानूनी दक्षता शील्ड तथा जनसंपर्क विभाग को जनसंपर्क शील्ड प्रदान किया गया।
सोनपुर रेल मंडल की इस उपलब्धि पर डीआरएम सरन ने सभी रेलकर्मियों को साधुवाद देते हुए कहा कि यह पुरस्कार टीम वर्क और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। इस अवसर पर मुख्यालय और मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply