रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। रामनवमी का त्योहार बोकारो में धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और रामभक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना की।
बताया जाता है कि पूजा के बाद रेलवे फाटक मोड़ के पास से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आकर्षक झांकियां और सजे-धजे कलाकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जुलूस में शामिल श्रद्धालु राम धुन में झूमते नजर आए और पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान बोकारो की विधायक श्वेता सिंह भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि सभी को भगवान राम के आदर्शों पर चलकर देश को एकता के सूत्र में बांधकर रखना चाहिए।
![]()













Leave a Reply