Advertisement

रामनवमी अखाड़े में उमड़ा जनसैलाब, दिखा अद्भुत उत्साह और जोश

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। रामनवमी के अवसर पर ऐतिहासिक अखाड़ा भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस दौरान राम भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा इलाका जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

रामनवमी के पावन मौके पर निकाले गए अखाड़े में इस बार भारी जन सैलाब देखने को मिला। हजारों की संख्या में राम भक्त अखाड़ा जुलूस में शामिल हुए और जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह अखाड़ा जुलूस बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांपी, बालूडीह, छपरागढ़ा होते घरवाटांड़ की ओर आगे बढ़ा, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

वहीं घरवाटांड़ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे धूमधाम से रामनवमी पर्व पर जुलूस पहुंची। अखाड़ा में घरवाटांड, छपरगड़ा, चांपी सहित अन्य जगह से अखाड़ा की टीम अपने अपने क्षेत्र से अखाड़ा खेलते हुए पहुंची। जहां सभी एक जगह पहुंच कर लाठी खेले, साथ ही तलवार भी खेले। जिसे देख कर सभी दर्शक आश्चर्यचकित हुए। यहां तेनुघाट, चापी, सराहचिया, उलगड़ा, और पूरे क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। यहां लगे मेला का आनंद बच्चे, बड़े, महिलाओं ने उठाया।

इस दौरान अखाड़ा समिति के सदस्यों ने पारंपरिक शस्त्र कला का प्रदर्शन किया, जिसमें लाठी, तलवार और अन्य करतब शामिल थे। जुलूस के दौरान अनुशासन और उत्साह का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो पुलिस बल के साथ मौजूद थे। इस दौरान मंटू यादव, रामचन्द्र यादव, झरी तुरी, सहित सैकड़ों उपस्थित थे।

वहीं तेनुघाट में रामनवमी पूजा के उपलक्ष्य में बिरसा चौक शिव मंदिर प्रांगण में प्रभु श्रीराम, लखन और बजरंग बली की हर्षोल्लास से शोभा यात्रा निकाली गई। तेनुघाट में मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव, पंसस अजीत पांडेय, मुकेश ठाकुर, शशि मिश्रा, प्रदीप वर्मा, पंकज पाठक, रणधीर सिंह, उदय सिंह, शालिग्राम प्रसाद, देवनंदन प्रसाद, शिबू कुमार, अश्विनी कुमार, माखन कुमार, तरूणी प्रकाश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *