Advertisement

रामनवमी पर घरवाटांड़ के छप्परगढ़ा में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। चैत रामनवमी के पावन अवसर पर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट से सटे घरवाटांड़ पंचायत के छप्परगढ़ा में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली।

इस मौके पर अंजुमन कमिटी छप्परगढ़ा के सदर मोहम्मद रिज़वान, सेक्रेटरी मोहम्मद सिराज तथा पंचायत समिति सदस्य (सरपंच) मोहम्मद अख्तर हुसैन ने मिलकर हिन्दू–मुस्लिम एकता को मजबूत करने का सराहनीय कार्य किया। विशेष रूप से अंजुमन कमिटी के सदर रिज़वान ने रामनवमी के जुलूस में शामिल रहिवासियों का दिल से स्वागत किया। उन्होंने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडा पेय पिलाया और सम्मान स्वरूप गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। उनके इस नेक कार्य ने सभी का दिल जीत लिया और आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया।

इस दौरान सभी समुदायों के अमन पसंद रहिवासी एक साथ नजर आए और मिलजुल कर त्योहार की खुशियां मनाईं। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद अख्तर हुसैन ने भी इस अवसर पर शांति, एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि यही हमारी समाज की असली ताकत है। स्थानीय रहिवासियों ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने वाला एक प्रेरणादायक कदम बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *