Advertisement

श्रद्धा व् उत्साह के साथ बेरमो में मनायी गयी रामनवमी का त्योहार

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार श्रद्धा व उत्साह के साथ 27 मार्च को मनाया गया।

इस अवसर पर कोयलांचल के शहरो से लेकर कस्वा व् गांवों तक जगह-जगह झांकी के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। एक से बढ़कर एक खेल व करतबों का प्रदर्शन किया गया। क्षेत्र के महावीर मंदिरों में पूजा के बाद ध्वजारोहण किया गया। घरों में श्रद्धालुओं ने महावीरी ध्वज लगाये।

इधर, शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी रही। बेरमो कोयलांचल के फुसरो शहर के भूतबंगला महावीर मंदिर, पुराना बीडीओ ऑफिस मंदिर, ब्लॉक कॉलोनी फुसरो, नया रोड फुसरो, सुभाषनगर, जवाहरनगर, अमलो बस्ती, पटेलनगर, आंबेडकर कॉलोनी, पिछरी, अंगवाली, चलकरी आदि के मंदिरों में पूजा के बाद मंदिर कमेटियों की ओर से जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों श्रद्धालूगण शामिल हुए। सभी जुलूस क्षेत्र भ्रमण करते हुए केंद्रीय अखाड़ा करगली बाजार पहुंचे।

इस दौरान रामभमक्तों ने आतिशबाजी की। जुलूसों में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण, जटायु, राधे कृष्ण, भूत पिशाच, भारत माता आदि की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। केंद्रीय अखाड़ा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी जुलूसों का स्वागत किया। इसके बाद यहां कलाकारों ने लाठी खेल, भक्ति नृत्य, नाटक, हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया।

केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के आयोजन में युगेश तिवारी, राजन साव, राकेश सिंह, उत्तम सिंह, दीपक दुबे, अजय साव, नवीन गुप्ता, दीपक गुप्ता, रंजीत कुमार, प्रभात सिंह, अचिंता मित्रा, नवीन गुप्ता, दीपक गुप्ता, संदीप सिंह, राजेश शर्मा, विनोद साव, राजू ठक्कर, संजीव चतुर्वेदी, मनोहर गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, कुल्ला राव, सुबोध गुप्ता, केशव सिंह, सुजीत कुमार, राजा ठक्कर, नीतेश अग्रवाल, बिट्टू रवानी, आर्यन गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, सूरज साव, धीरज कुमार, छोटू करमाली, पृथ्वी गुप्ता, रोहित कुमार, सुजल सिंह, प्रणीत, जीतू, गोलू, रघु, धीरज आदि का योगदान रहा।

बताया जाता है कि रामनवमी जुलूसों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रही। फुसरो शहर के पुराना बीडीओ ऑफिस में प्रशासन के मिनी कंट्रोल रूम में अधिकारी क्षेत्र की विधि व्यवस्था की जानकारी लेते रहे। जुलूसों की निगरानी सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से की जा रही थी। मौके पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह भी कंट्रोल रूम में पहुंचे और विधि व्यवस्था की जानकारी ली। बाद में विधायक केंद्रीय अखाड़ा सहित क्षेत्र के विभिन्न जगहों से निकाले गये जुलूस में शामिल हुए। इस अवसर पर फुसरो बाजार व करगली बाजार में कई सामाजिक संगठनों ने जुलूसों में शामिल श्रद्धालुओं के बीच चना, गुड़, शरबत, पानी, कोल्ड ड्रिंक, छाछ, लस्सी, मिल्क शेक का वितरण किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *