रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के प्रतिष्ठित बोकारो क्लब में आगामी 5 अप्रैल को चित्रांश महासम्मेलन का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से जारी है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार बैठकें कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
जानकारी के अनुसार इस महासम्मेलन में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के गणमान्य शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाकर आपसी एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है।
बताया जाता है कि सम्मेलन की खास बात यह होगी कि इसमें कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। मुख्य रूप से सिद्धार्थ सिंह, जो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती हैं, अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके अलावा राजनीति और समाज से जुड़े कई बड़े चेहरे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार होनेवाले महासम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है, और बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों के पहुंचने की उम्मीद है।
![]()













Leave a Reply