एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हिन्दू आस्था का प्रतीक रामनवमी के पावन अवसर पर बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने जिलेवासियों को पर्व को मर्यादा, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
डीसी झा ने 26 मार्च को रामनवमी पर्व को लेकर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह पर्व आदर्शों और धार्मिक आस्था का प्रतीक है, इसलिए इसे गरिमा के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान खुशियों और सकारात्मक माहौल को प्राथमिकता दें। किसी भी प्रकार के उन्माद एवं अतिरेक में भड़काऊ भाषणों और अश्लील गानों से परहेज किया जाए, ताकि क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बना रहे।
उन्होंने कहा कि जुलूस और शोभायात्राओं में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। आयोजन कमेटी अपने सभी वोलेंटियर्स को पहचान पत्र (आइडी कार्ड) दें और प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट का सख्ती से अनुपालन करें।
उपायुक्त ने कहा कि रामनवमी पर्व के आयोजन के दौरान जगह-जगह प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे, वे आमनो के सहयोग के लिए हैं। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि बोकारो जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखें हैं। आमजन किसी भी तरह की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री के पोस्ट-प्रसार से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
उपायुक्त (डीसी) झा ने सभी जिला वासियों को रामनवमी पर्व की बधाई दी है। साथ ही, आग्रह किया है कि रामनवमी का पर्व धार्मिक आस्था, संयम और शांति के साथ मनाएं, ताकि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित हो सके।
![]()













Leave a Reply