सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। चैती छठ पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के कुसुम घाट में बीते 25 मार्च को संपन्न हो गया।
ज्ञात हो कि, इस अवसर पर सुबह छठव्रतियों ने उदयीमान भगवान भास्कर (सूर्य) को अर्ध्य अर्पित कर अपने व्रत का पारण किया। घाट पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर रहा। इस अवसर पर महिलाओं और श्रद्धालुओं द्वारा पारंपरिक छठ गीत गाए गए, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। व्रतियों ने पूरी विधि-विधान और नियमों के साथ पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। खास यह कि छठ पूजा को लेकर कुसुम घाट को विशेष रूप से सजाया गया था, जिसमें स्थानीय रहिवासियों ने मिलकर व्यवस्था को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान शांति और अनुशासन का माहौल देखने को मिला, जिससे यह महापर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सका।
![]()













Leave a Reply