Advertisement

सोनपुर मंडल टी-20 क्रिकेट में इलेक्ट्रिकल विभाग की लगातार चौथी जीत

राहुल मिश्रा के ऑलराउंड प्रदर्शन से टीआरएस बरौनी 9 विकेट से परास्त

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित स्थानीय रेलवे स्टेडियम में चल रही टी-20 अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 25 मार्च को इलेक्ट्रिकल की टीम ने अपना दबदबा कायम रखा।

आयोजित एक तरफा मुकाबले में इलेक्ट्रिकल टीम ने टीआरएस बरौनी को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की।

​टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीआरएस बरौनी की टीम निर्धारित 16 ओवरों में 4 विकेट खोकर केवल 107 रन ही बना सकी। टीम की ओर से बिपिन ने 23 रन, जबकि चेतन और बलजीत ने 19-19 रनों का योगदान दिया। इलेक्ट्रिकल की धारदार गेंदबाजी के सामने बरौनी के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके।

जबाब में ​108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिकल टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाज राहुल मिश्रा और संतोष प्रकाश ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए मात्र 5 ओवरों में ही 74 रन जोड़कर मैच को पूरी तरह एकतरफा कर दिया। ​राहुल मिश्रा ने 20 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाये, जबकि ​संतोष प्रकाश ने 13 गेंदों पर 27 रन, ​फैज़ अली खान ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाकर जीत अपनी टीम की झोली में डाल दी। इस प्रकार ​इलेक्ट्रिकल टीम ने महज 7.2 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच में ​बल्लेबाजी के अलावा राहुल मिश्रा गेंदबाजी में भी सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। क्षेत्ररक्षण में ज्योति कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के मुख्य अतिथि मुख्य कार्याधीक्षक/विद्युत-परिचालन, सोनपुर साकेत कुमार सिंह ने राहुल को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *