Advertisement

पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मिली युवती को परिजन को सौंपा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट ओपी क्षेत्र के कैनाल के समीप पेट्रोलिंग के दौरान लगभग 18 साल की एक युवती भटकती मिली।

बताया जाता है कि पेट्रोलिंग टीम को युवती ने अपना नाम जासमिन आरा पिता सुभानी अंसारी पता कसमार बता रही थी, जिसे तेनुघाट थाना प्रभारी भजन लाल महतो द्वारा सुरक्षित बरामद करते हुए थाना मे रखा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी महतो द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती के परिजन का पता लगाकर उसके पिता सहित परिजनों को पुलिस द्वारा सुरक्षित सौंप दिया गया।

परिजन द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार उक्त युवती बीते 24 मार्च की शाम को ही मां द्वारा डांटे जाने के कारण गुस्से से घर से निकल गई थी और भटकते हुए तेनुघाट पहुंच गई थी। उसके सकुशल परिजनों को मिलते ही परिजनों ने खुशी एवं राहत महसूस की। साथ ही तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो सहित सभी पुलिस कर्मियों को साधुवाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *