Advertisement

पूर्व पंचायत समिति सदस्य गंगाधर बैठा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य गंगाधर बैठा का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उपचार के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वर्गीय गंगाधर बैठा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे। वे सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण क्षेत्र में काफी सम्मानित थे। वे सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर रजक के पिता थे।

उनके असामयिक निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। रहिवासियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *