Advertisement

अर्धवार्षिक ज्ञान आधारित स्टेकहोल्डर मीटिंग में शिक्षा व् सशक्तिकरण पर जोर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत भवन में सहयोगिनी संस्था द्वारा 25 मार्च को अर्धवार्षिक ज्ञान आधारित स्टेकहोल्डर मीटिंग का आयोजन किया गया।

बैठक में बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, किशोरियों के नेतृत्व विकास, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव, महिला हिंसा की रोकथाम और खेलकूद के माध्यम से समग्र विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गयी।

इस अवसर पर स्थानीय मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि बाल विवाह, घरेलू हिंसा और डिजिटल हिंसा समाज के लिए गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने किशोरियों को शिक्षा, नेतृत्व क्षमता और खेल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया तथा किसी भी घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की।

सहयोगिनी के कार्यक्रम समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने बताया कि संस्था शिक्षा, जीवन-कौशल, नेतृत्व विकास और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ किशोरियों और महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रही है।

बैठक में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ने की जानकारी भी दी गई। अंत में सभी से बच्चों की शिक्षा, डिजिटल सुरक्षा और हिंसा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। मौके पर उप मुखिया अनिल कपड़दार, वार्ड सदस्य मनोज कुमार, संगीता देवी, पायल कुमारी, किरण कुमारी, रानी कुमारी, सरस्वती देवी, आरती देवी, साक्षी कुमारी, अमृता कुमारी, श्वेता कुमारी, किरण कुमारी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *