Advertisement

पेटरवार प्रखंड प्रशासन ने लिया रामनवमी जुलूस रूट का जायजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। श्रीरामनवमी के अवसर पर निकलने वाली महावीरी झंडा के साथ जुलुस रूट का 25 मार्च को बोकारो जिला के हद में पेटरवार के प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया।

बताया जाता है कि आगामी 27 मार्च को आयोजित रामनवमी जुलूस को लेकर 25 मार्च के अपराह्न पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, अंचल अधिकारी अशोक राम अपनी टीम के साथ अंगवाली, चलकरी, चांदो, चांपी, खेतको, पिछरी आदि कई पंचायतों में जाकर स्थिति का जायजा लिया।यहां ड्रोन कैमरा भी उड़ाया गया।

मौके पर अंगवाली मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, अजीत रविदास, सत्यजीत मिश्रा, पवन विश्वकर्मा, मंटू गोप, अंजनी पाल, प्रकाश मिश्रा, बरुण मिश्रा, लखन गोप आदि कई ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। बताया जाता है कि निरीक्षण क्रम में चलकरी मुखिया अकलेश्वर ठाकुर की उपस्थिति में सड़क पर पानी बहना बंद करने, मार्ग पर ईंट, बालू, गिट्टी आदि न रखने की कड़ी चेतावनी प्रशासन की ओर ग्रामीणों को दी गई। इस अवसर पर मुहल्ले में ड्रोन कैमरा भी उड़ाए गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *