Advertisement

मध्य विद्यालय अंगवाली में शिक्षक-अभिभावक (पीटीएम) गोष्ठी आयोजित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली ने 25 मार्च को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की गई।

बैठक में स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, बीआरपी पिंटू कुमार, शिक्षक यमुना प्रसाद, शिवचरण कपरदार, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मो. हाकिम अंसारी सहित पचास की संख्या में महिला, पुरुष अभिभावकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर नव पदभार ग्रहण किए विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार खन्ना ने उपस्थित अभिभावकों, विद्यालय के सदस्यों को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए विभागीय स्तर की जानकारी साझा किया।

कहा कि विभाग द्वारा कोष कम आती है और खर्च अधिक हो जाता है।छात्र, छात्राओं की पढ़ाई, शिक्षकों की कमी, बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इस पर भी चर्चा की गयी। बैठक में विभाग की कोष से वर्तमान में चार नए विद्यालय कक्ष की हो रही निर्माण की भी जानकारी दी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *